हरियाणा पुलिस 11,088 पुलिस कर्मचारियों की भर्ती करेगी। इनमें 10 हजार पुरुष सिपाही, 250 महिला सिपाही, 600 भारतीय रिजर्व बटालियन के लिए पुलिसकर्मी और 238 सब इंस्पेक्टर शामिल हैं। पुलिस महानिदेशक रंजीव सिंह दलाल ने राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण की वेबसाइट की शुरुआत करने के दौरान यह जानकारी दी। दलाल ने पत्रकारों से कहा कि साइबर क्राइम से निपटने के लिए पुलिस अधिकारियों को सक्षम बनाने हेतु विभिन्न कदम उठाए गए हैं। पिछले पांच वर्षो के दौरान पुलिस द्वारा आधुनिक तकनीकों को अपनाया गया है। पांच हजार पुलिस कर्मियों को कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि हरियाणा देश में पहला ऐसा राज्य हैं, जहां पुलिस कर्मियों के लिए पदोन्नति के लिए ऑनलाइन बी-1 टेस्ट अनिवार्य है।
for more detail click here
for more detail click here